दुमका, अप्रैल 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट संघ दुमका द्वारा आयोजित दुमका प्रीमियर लीग सीजन-2 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच दुमका रॉयल्स एवं बासुकी-11 के बीच हुआ। टॉस जीतकर बासुकी-11 ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दुमका रॉयल्स की पूरी टीम 19.2 ओवर में 115 रनों पर सिमट गई। दुमका रॉयल्स की ओर से सर्वाधिक रन आशुतोष आनंद ने 47 रन बनाए। बासुकी-11 की ओर से प्रशांत कुमार मंडल ने 3 विकेट तथा देवराज गुप्ता और प्रियंसू कुमार ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में उतरी बासुकी-11 की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बासुकी-11 की तरफ से सचिन कुमार ने नाबाद 56 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। शानदार गेंदबाजी के लिए प्रशांत कुमार मंडल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द...