बागपत, दिसम्बर 14 -- यूपी में बागपत के मंसुरपुर निवासी एक 32 वर्षीय महिला लेखपाल की चंडीगढ़ में हृदयगति रूकने से मौत हो गयी। महिला लेखपाल चंडीगढ़ में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए टी-20 क्रिकेट मैच को देखने के लिए गई थी और मैच देखने के बाद रात में अपनी महिला कांस्टेबल मित्र के यहां रुकी थी। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गई। सूचना के बाद चंडीगढ़ पहुंचे परिजनों ने शव गांव लाकर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। बताया गया कि मंसुरपुर निवासी 32 वर्षीय पूजा पुत्री राजकुमार बड़ौत में लेखपाल के पद पर तैनात है। पूजा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए टी-20 मैच को देखने के लिए चंडीगढ़ गई थी। जहां, वह अपनी सहेली जो पुलिस में तैनात है उसके कमरे पर रूकी थी। बताया गया कि मैच देखने के बाद रात में उसकी अचानक तबियत बिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.