गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम रविवार को होने वाले टी-20 के फाइनल मैच के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति करेगा। इसके लिए बिजली निगम के वाराणसी मुख्यालय पत्र जारी करके निर्देश दिया गया है। रविवार को टी-20 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में बसब्री है। जिसे देखते हुए बिजली निगम मैच के दौरान निर्बाध बिजली अपूर्ति करने की तैयारी कर रहा है। बिजली निगम के वाराणसी मुख्यालय से मुख्य अभियंता तकनीकी ने गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, आजमगढ़ और बस्ती के मुख्य अभियंता को पत्र लिख कर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है। कहा है कि किसी प्रकार के व्यवधान से कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.