टी-20 और ODI सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जिम्बाब्वे के खिलाफ दो नए उप-कप्तान बने
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में है। वे भारत की नियमित कप्तान बन गई हैं। टीम में हरमनप्रीत कौर को भी रखा गया है। स्मृति मंधाना के कप्तान बनने के बाद उप-कप्तानी का पद खाली हुआ था। भारतीय टीम में दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग उप-कप्तान बनाए गए हैं। टी-20 टीम की उप-कप्तान शेफाली वर्मा और वनडे टीम की उप-कप्तान दीप्ति शर्मा को बनाया गया है। बीसीसीआई ने जारी प्रेस रिलीज में बताया जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय वनडे और टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। टी-20 सीरीज रायपुर में खेली जाएगी जबकि वनडे सीरीज का आयोजन वडोदरा में किया जाएगा। दोनों टीमें पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगी और फिर उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.