वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही टी-अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में तीसरे दिन शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले वाणिज्य विभाग ने कार्मिक विभाग को छह रनों से शिकस्त दी। टॉस जीतकर वाणिज्य विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में कार्मिक विभाग की पूरी टीम 181 रन पर आउट हो गई । इस जीत के साथ वाणिज्य विभाग ने दो अंक अर्जित किए। 44 बॉल पर आठ चौके और दो छक्के की मदद से 63 रन बनाने वाले वाणिज्य विभाग के अमित राज को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.