पूर्णिया, दिसम्बर 6 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत मधुबन में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। टूर्नामेंट में आठ टीम भाग ले रही है। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन राजद नेता सोना पासवान ने किया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रामपुर और मधुबन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुर की टीम ने 12 ओवर में 126 रन बनाए। मधुबन की टीम 10 ओवर में 127 रन बनाकर मुकाबला जीत गई। मधुबन की ओर से सत्यम ने 47 और रोशन ने 30 रन बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन करने के लिए रोशन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। गेंदबाजी में भी रोशन ने दो विकेट झटके। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत जानकी नगर के मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उदघोषक की भूमिका में आमिर खान, वार्ड पार्षद सद्दाम,दहु मंडल, सूरज, बादल, प्रिंस, नीतीश, सनी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.