वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और चिकित्सा विभाग ने जीत हासिल की। पहले मैच में आरपीएफ ने यांत्रिक पावर को 94 रनों से हराया। आरपीएफ ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में यांत्रिक पावर की टीम 18.2 ओवर में 124 रन बनाकर आउट हो गई। इस जीत के साथ आरपीएफ ने 2 अंक हासिल किए। आरपीएफ के संतोष यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी राजेश कुमार यादव ने दिया। वहीं, दूसरे मैच में चिकित्सा विभाग की टीम ने आरवीएनएल को 72 रनों से हराकर पूरे अंक हासिल कर लिए। चिकित्सा विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब म...