भागलपुर, मार्च 8 -- उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को तीन लीग मैच खेले गए। तीनों मुकाबले काफी रोमांचक रहे। इनमें ट्रिपल एक्स कहलगांव, शिवांशी 11 और इलाइट वॉरियर्स की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत लिए। पहला मैच आरडीएक्स 11 भागलपुर और ट्रिपल एक्स कहलगांव के बीच हुआ। टॉस जीतकर ट्रिपल एक्स कहलगांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरडीएक्स 11 की टीम आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी। इस तरह ट्रिपल एक्स कहलगांव ने 43 रन से मैच जीत लिया।दूसरा मैच शिवांशी 11 और एमसीसी कहलगांव के बीच हुआ। टॉस जीतकर एमसीसी कहलगांव की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवांशी 11 की टीम ने...