टी -20 क्लब ने समाजसेवी एसपीगुप्ता का जन्मदिन मनाया
काशीपुर, मार्च 11 -- काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्ता जी के बाग में टी-20 क्लब के तत्वावधान में बुधवार को क्लब सदस्य 86 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी एसपी गुप्ता का जन्म दिन पगड़ी पहनाकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्लब सदस्य पूर्व प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह तथा सर्वेश यादव ने गीतों के साथ जन्म दिन को यादगार बनाया। यहां अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, शंभूनाथ अग्रवाल, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, चक्रेश जैन, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल, राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, डॉ. योगराज सिंह, प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.