टी-शर्ट के पैसे रिटर्न कराने के नाम पर 98 हजार ठगे
फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। फरीदाबाद में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठग ने फ्लिपकार्ट से मंगवाई गई टी-शर्ट के पैसे रिटर्न कराने के नाम पर 98 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-84 निवासी पीड़ित अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 11 मई 2026 को फ्लिपकार्ट के माध्यम से एक टी-शर्ट मंगवाई थी, जिसका साइज छोटा होने पर उन्होंने गूगल पर कंपनी का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। सर्च के दौरान मिले नंबर पर कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि टी-शर्ट वापस नहीं होगी, लेकिन पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। ठग ने अनिल को गूगल पे (यूपीआई) चेक करने के लिए कहा और कुछ समय बाद उनका मोबाइल हैंग हो गया। करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.