बिजनौर, फरवरी 27 -- बिजनौर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और ओवरलोडिंग की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम जसजीत कौर ने एआरटीओ प्रवर्तन को ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ दिन-रात दोनों समय औचक चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम जसजीत कौर ने एआरटीओ समेत संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर कोई भी अनफिट वाहन संचालित होता नजर नहीं आना चाहिए। फिटनेस प्रमाणित वाहनों पर विजुअल स्टीकर लगाए जाएं, ताकि दूर से ही उनकी पहचान की जा सके। बैठक में एसपी अभिषेक झा, एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, एएसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन गौरीशंकर, पीडब्लूडी एक्सईएन हेमंत प्रताप सिंह और एनएचएआई सहित संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.