देहरादून, नवम्बर 13 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बसंत विहार और प्रेमनगर इलाके से चाय बागान इलाके में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार देर रात कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर घायल है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे परवल रोड पर पितांबरपुर से स्मृति विहार के बीच कार-बाइक की टक्कर की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पाया कि कार सवार फरार हो गया। बाइक चालक अंकित गुप्ता और उसका साथी शुभम चंद निवासी आदर्श विहार, लेन नंबर 10, श्यामपुर, प्रेमनगर गंभीर घायल मिले। एंबुलेंस बुलाकर दोनों को उपचार के दून अस्पताल भिजवाया गया। वहां डाक्टरों ने शुभम चंद को मृत घोषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.