बगहा, जनवरी 22 -- रामनगर । संवाद सूत्र नगर के पार्वती कन्या मध्य विद्यालय में गुरुवार को टी एल एम मेला व राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । साथ ही प्रखंड के बीस संकुल केंद्रों के छात्रो ने रंगोली, क्विज व एक भारत, श्रेष्ठ भारत विषयक पर भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । कार्यक्रम का उद्घाटन डीपी ओ गार्गी कुमारी , बी ई ओ कुंदन कुमार बी डी ओ अजीत कुमार, सी ओ वेद प्रकाश, थानाध्यक्ष दीपक कुमार व वरीय शिक्षक सदाकांत शुक्ला, ओबैदुर रहमान व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक संदीप मिश्रा ने किया ।मेला में बीस संकुलों से आये शिक्षकों ने पर्यावरण, गणित आधारित गतिविधियों से संबंधित विषयों का सचित्र वर्णन किया । विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.