टीहर के मूल कृष्ण शुक्ला बने अधिकारी
उरई, मार्च 30 -- रामपुरा। पीसीएस परीक्षा के परिणाम घोषित हुए हैं। जिसमे रामपुरा ब्लॉक के टीहर के मूल कृष्ण शुक्ला का पीसीएस में पंचायतीराज विभाग अधिकारी की चयन सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मूल कृष्ण शुक्ला के पिता गोपाल कृष्ण शुक्ला जीआईसी नरौल में प्रधानाचार्य हैं। मूल कृष्ण शुक्ला की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से हुई है। हाई स्कूल व हायर सेकंडरी की पढ़ाई जीआईसी से पूरी की। स्नातक की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की। परास्नातक अंबेडकर विश्व विद्यालय लखनऊ से 2021 में पूरी की। 2023 में यूपीपीएससी से वित्तीय लेखाधिकारी का पद प्राप्त कर नोएडा में विकास प्राधिकरण में कार्यरत रहे। सोमवार को आये पीसीएस परीक्षा के परिणामों में मूल कृष्ण शुक्ला का चयन पंचायतीराज विभाग अधिकारी के रूप में हुआ। जिससे टीहर व घर पर उत्सव का माहौल हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.