अयोध्या, अप्रैल 29 -- अयोध्या, संवाददाता। जनपद अयोध्या के आजाद इंटर कालेज पलिया जगमोहन सिंह कुचेरा की संस्थागत छात्रा ने जब प्रधानाचार्य से टीसी लेने की बात तो प्रधानाचार्य ने छात्रा को अपशब्दों से नवाजा और प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी दे दी। जब 23 अप्रैल को यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम आया तो छात्रा सभी छह विषयों के प्रैक्टिकल में फेल हो गयी जबकि लिखित परीक्षा में सभी विषयों में पास है। पीड़ित छात्रा बुधवार को जिलाधिकारी से मिली और अपनी बात रखी। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से बात की तो प्रधानाचार्य ने माना कि गलती से हो गया है, गलत फीडिंग हो गई है मै ठीक करवा दूंगा। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट से जुड़ी समस्या होगी हल, UPMSP ने बनाई ग्रीवांस सेल, छात्र ऐसे करें शिकायत वहीं डीआईओएस ने शिकायत मिलने के ब...