भागलपुर, मई 1 -- सुल्तानगंज। टीसी लेने को लेकर नामांकन के लिए छात्र परेशान हो रहे हैं। बीआरसी में अब तक लगभग तीन दर्जन से अधिक टीसी जमा है। बीईओ का हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर छात्र परेशान हैं। अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं होने से बच्चे बिना टीसी के नामांकन कराने में परेशान हो रहे है। बीआरसी कर्मी ने बताया कि बीईओ के लंबे अवकाश में जाने से समस्या हो रही है। अविलंब वरीय पदाधिकारी का जैसा निर्देश प्राप्त होगा। वैसा आगे किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...