भागलपुर, अप्रैल 14 -- बांका से जितेन्द्र झा की रिपोर्ट प्रोनत मध्य विद्यालय सुल्तानपुर उर्दू में छात्रों से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) देने के नाम पर अवैध रूप से रुपये लेने का आरोप सामने आया है। छात्रों एवं अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बिना पैसे दिए टीसी नहीं दिया जा रहा है। इस मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गई है। अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...