मधेपुरा, अप्रैल 5 -- आलमनगर एक संवाददाता खुरहान पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परसाही में शनिवार दर्जनों छात्र-छात्रा के साथ अभिभावक कक्षा पांचवीं पास की टीसी लेने के लिए परेशान रहे। बावजूद सभी एचएम के मनमानी पूर्ण रवैया से वैरन वापस हो गया। हालांकि एचएम पूनम कुमारी ने सोमवार को टीसी देने का भरोसा दिया है। वहीं टीसी के लिए अपने-अपने पांचवीं पास बच्चे के साथ उक्त स्कूल पहुंचे अभिभावक पूर्व वार्ड सदस्य रबीया देवी, पप्पू शर्मा, उर्मिला देवी, फुलिया देवी, अंजली देवी, बबिता देवी, समरी देवी, आशा देवी आदि ने दुख जताया हुए कहा कि बच्चों के छठी कक्षा में नामांकन के लिए बीते एक अप्रैल से पांचवीं पास का टीसी के आ रहे हैं। लेकिन हर रोज टीसी का कागजात तैयार करने के नाम पर वापस कर दे रहे हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई सहित उपस्थिति की संख्या प्रभावित हो सकत...