औरैया, फरवरी 17 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर कस्बे में दो नाबालिग बच्चियों की टीसी न मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बच्चियों की पढ़ाई बाधित होने से परेशान उनके नाना राम मोहन दुबे ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर अजीतमल में आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। राम मोहन दुबे का आरोप है कि बाबरपुर स्थित एक विद्यालय प्रबंधन जानबूझकर उनकी दोनों नातिनों की टीसी जारी नहीं कर रहा है, जिससे वे दूसरे विद्यालय में प्रवेश नहीं ले पा रहीं। उनका कहना है कि एक बच्ची पिछले करीब दो वर्षों से पढ़ाई से वंचित है और उसका शैक्षिक भविष्य अंधकार में चला गया है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी व उपजिलाधिकारी अजीतमल तक कई बार लिखित शिकायतें और प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने यह भी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.