बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अपार आईडी, पैन नंबर और स्टुडेंट कोड उपलब्ध नहीं है, तो भी प्रधानाध्यापक टीसी के आधार पर बच्चों का नामांकन स्कूल में करें। एसएसए के डीपीओ शहनवाज ने बताया कि वर्ष 2025-26 में कुछ छात्रों के आंकड़ों की प्रविष्टि यू डायस या ई-शिक्षाकोष में किसी कारणवश नहीं की जा सकी होगी। वैसे बच्चों के पास परमानेंट एजुकेशन नंबर या स्टुडेंट कोड उपलब्ध नहीं होगा। कुछ छात्रों के पास अपार आईडी भी नहीं हो सकता है। ऐसे छात्रों का भी नामांकन टीसी के आधार पर लें। साथ ही यू डायस या एवं ई शिक्षाकोष शुरू होने के बाद वैसे बच्चों की इंट्री करा लेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रधानाध्यापकों को टीसी देते समय उसपर बच्चों का पैन नंबर, जन्म तिथि और स्टूडेंट कोड, ई शिक्षाकोष में अंकित ब्योरा के अनुसार दर्ज करने का आदेश दिया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.