सोनभद्र, अप्रैल 15 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय टीसीडी ग्राउंड पर प्रस्तावित मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जैसे ही मैदान पर 9 अप्रैल से 30 मई तक मेले के आयोजन की जानकारी सामने आई, खेल प्रेमियों और टहलने आने वाले लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। मेजर ध्यानचंद अकादमी के खिलाड़ियों सहित क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दुद्धी कस्बे में यह एकमात्र सुरक्षित और व्यवस्थित खेल मैदान है, जहां नियमित रूप से क्रिकेट, फुटबॉल समेत अन्य खेलों का अभ्यास किया जाता है। ऐसे में लंबे समय तक मेले के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस प्रभावित होगी। यह भी पढ़ें- सड़क पर दुकान लगाने से आवागमन बाधित खिलाड़ियों ने यह भी बताया कि यह मैदान महिलाओं और बच्चियों के लिए टहलने और खेलने का सुरक्षित स्थान है। मैद...