नई दिल्ली, मई 7 -- टीसीएस धर्मांतरण मामले में आरोपी महिला कर्मचारी निदा खान को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में निदा खान काफी वक्‍त से फरार चल रही थी। पुलिस ने उसे संभाजीनगर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्रपति संभाजीनगर नगर पुलिस और नासिक क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान के तहत की गई। टीसीएस धर्मांतरण मामले में निदा खान काफी वक्‍त से फरार चल रही थी। पुलिस ने शहर के नाइगांव इलाके में जाल बिछा कर गिरफ्तारी को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद उसे नासिक पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि उसे कल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इससे पहले नासिक की एक स्थानीय अदालत नेटीसीएस कार्पोरेट जिहाद मामले की मुख्य आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इस दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की कि निदा खान के अपराधों को देखते हुए आरोपी से ...