टीसीएस का मेगा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव वीवीआईटी में संपन्न
पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी) पूर्णिया में विश्वविख्यात टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) का मेगा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति विवेकानन्द सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। टीसीएस की एचआर टीम द्वारा वीवीआईटी परिसर में ही ऑनलाइन टेस्ट एवं इंटरव्यू की प्रक्रिया आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. विवेकानन्द सिंह द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का पूर्णिया आना तथा यहां की युवा प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। इस अवसर पर वीवीआईटी के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.