टीसीएल डाटा सेंटर में आग से कोल कंपनियों के ई-ऑफिस ठप
धनबाद, जून 7 -- आग की घटना के कारण गुरुवार की देर रात टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड (टीसीएल) के डाटा सेंटर साइट को आपातकालीन रूप से बंद किए जाने के कारण कोल कंपनियों में ई-ऑफिस की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। यह जानकारी कोल इंडिया के महाप्रबंधक सिस्टम असित कुमार दास ने अनुषंगी कंपनियों को दी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ई-ऑफिस बाधित होने से कोल कंपनियों की ऑनलाइन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। मामले में कोल इंडिया के महाप्रबंधक सिस्टम ने बात करने पर कहा कि जल्द सेवा बहाल हो जाएगी। लेकिन कब तक, यह पक्के तौर पर कहना संभव नहीं है। महाप्रबंधक सिस्टम की ओर से कोल कंपनियों को दी गई जानकारी के अनुसार टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा गैर-सैप (एसएपी) अनुप्रयोगों के लिए आपदा रिकवरी साइट को सक्रिय किया गया है, लेकिन ई-ऑफिस सेवाओं की बहाली में कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.