वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। लक्सा थाने में मंगलवार को रेखा सोनकर ने अपने पति चांदपुर (मंडुवाडीह) निवासी टीवी सीरियल के निर्देशक दिलीप सोनकर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। बुधवार को दिलीप सोनकर ने अपना बयान जारी कर आरोपों को झूठा बताया है। कहा कि 29 फरवरी 2024 को बिना दहेज के विवाह हुआ था। शादी के बाद पत्नी रेखा ने किसी तरह के संबंध के लिए मना कर दिया। इसके पर्याप्त सबूत हैं। बताया कि रेखा के मायके में जानकारी दी गई। इसके बाद उनके भाइयों ने ही करोड़ों की मांग रखी। पैसे न देने पर झूठे और बेबुनियाद आरोपों में जेल भेजने और बदनाम करने की धमकी दी जाने लगी। परेशान होकर 26 अक्तूबर 2025 को मुंबई से अधिवक्ता के माध्यम से पत्नी को तलाक का नोटिस भेजा। पत्नी और उसका भाई नवम्बर 2025 में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के महिला प्रकोष्ठ में शिकायत की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.