वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मुंबई के गोरेगांव में रहने वाले चांदपुर (मंडुवाडीह) निवासी टीवी सीरियल के निर्देशक दिलीप सोनकर के खिलाफ उनकी पत्नी रेखा ने लक्सा थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि काशी विश्वनाथ नामक धारावाहिक बनाने के लिए 50 लाख रुपये मांगे। भाई अजय ने किसी तरह इंतजाम कर 20 लाख रुपये दिल्ली में ले जाकर दिया। 30 लाख नहीं देने पर मारपीट की। जिंदा जला देने की धमकी दी। विवाहिता रेखा सोनकर के अनुसार उनकी शादी एक मार्च 2024 को हुई थी। पिता का पहले से देहांत हो चुका है। भाई ने करीब 50 लाख रुपये खर्च कर शादी की। गहने आदि भी दिए गए। वह विदा होकर चांदपुर स्थित मकान पर गई। इसके बाद पति के साथ मुंबई चली गई। पति के साथ ठीक से रह रही थी। इस बीच काशी विश्वनाथ नामक धारावाहिक बनाने के लिए पैसे कम पड़े। ...