मिर्जापुर, दिसम्बर 14 -- चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रविवार की सुबह शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकानदारों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। चुनार के टेकौर मोहल्ला निवासी सरदार रवींद्र सिंह की मोहल्ले में ही टीवी रिपेयरिंग की दुकान है। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आस-पास के लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर दुकानदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग से लाखों रुपए की क्षति हुई है। रिपेयरिंग के लिए रखे टीवी और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान जल गए हैं। दूसरी घटना चौक बाजार की है। मोहल्ला निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.