हरिद्वार, जुलाई 19 -- नीट परीक्षा में टीवी मैकेनिक की बेटी ने भी अच्छे अंक हासिल कर अपने परिजनों और धर्मनगरी का नाम रोशन किया। शिवलोक कॉलोनी निवासी टीवी मैकेनिक हुकुम सिंह रावत की पुत्री भावना रावत ने 552 अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया भावना को पढ़ाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वर्ष 2024 में निजी विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण कर नीट परीक्षा की तैयारी में लग गई। पिछले वर्ष 2025 में भी परीक्षा में सम्मिलित हुई थी लेकिन क्वालीफाई नहीं कर सकी। जिसके बाद इस वर्ष मई में भी परीक्षा दी लेकिन पेपर लीक के कारण मन बहुत दुखी हुआ। पुनर्परीक्षा में सम्मिलित हुई और इस बार क्वालीफाई किया है। यह भी पढ़ें- Success Story: 3 बार फेल, सहे घर वालों के ताने; ट्रक ड्राइवर की बेटी ने निकाला NEET उन्होंने बताया कि आय का कोई बड़ा साधन नहीं है। अपने घर से ...