बहराइच, अप्रैल 11 -- बहराइच, संवाददाता। जिले को क्षय रोग मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से पोर्टेबल मशीनें लेकर गांव-गांव पहुंच रही हैं। विभिन्न ब्लॉकों के उच्च जोखिम वाले समूहों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकर संभावित टीबी मरीजों की पहचान और निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में चल रहे इस महाभियान का मुख्य फोकस 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, तंबाकू व शराब का सेवन करने वालों, मधुमेह के मरीजों तथा पूर्व में टीबी से ग्रसित रह चुके लोगों पर है। शिविरों में एक्स-रे, बलगम जांच, हीमोग्लोबिन और बीएमआई मापन जैसी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क दी जा रही हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमएल वर...