नई दिल्ली, मई 3 -- आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने आक्रामक शॉट और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है। वह जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में हैं। फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक हर कोई 15 साल के युवा बल्लेबाज की चर्चा कर रहा है। हालांकि भारतीय टीम के महान क्रिकेटर कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। कपिल देव का मानना है कि जो उनको करीब से देख रहे हैं वह युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन के बारे में बताने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे। वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट और अब आईपीएल में धमाल मचाया हुआ है। आईपीएल के जारी सीजन में उनकी बैटिंग और प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में जगह देने की बातें हो रही हैं। हालांकि कपिल देव वैभव के ...