नई दिल्ली, अगस्त 21 -- अगर आप जल्द नया बजट स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले दिनों में आपकी जेब पर ज्यादा बोझ पड़ सकता है। भारत में टीवी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और इसका असर खासतौर पर एंट्री-लेवल और छोटे स्क्रीन साइज वाले मॉडल्स पर देखने को मिल रहा है। जिस तरह पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन महंगे हुए हैं, अब वही दबाव बजट टीवी मार्केट पर भी दिखाई देने लगा है। इंडस्ट्री से जुड़े डाटा से पता चला है कि 32 इंच टीवी की सेल में जनवरी-जून के दौरान 35 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि 43 इंच और उससे बड़े टीवी की मांग बढ़ी है। स्मार्ट टीवी की कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत मानी जा रही है। पिछले कुछ महीनों में ग्लोबल मार्केट में मेमोरी चिप्स की कीमतों में भारी उछाल आया है। इन चिप्स का इस्ते...