नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- आज हम आपको टीवी की दुनिया के कथिततौर पर सबसे महंगे हिंदी टीवी सीरियल का नाम बता रहे हैं। इस टीवी सीरियल का पहला एपिसोड साल 2017 में आया था। इस टीवी शो ने बजट के मामले में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस इंडियन शो में कुल 300 एपिसोड्स थे। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होता था। क्या आप पहचान पाए इस टीवी सीरियल का नाम? कितना था इस टीवी सीरियल का बजट? अगर आप इस टीवी शो का नाम नहीं पहचान पाए हैं तो हम आपको बताते हैं। इस टीवी सीरियल का नाम है पोरस। आईएमडीबी और विकीपीडिया की मानें तो इस टीवी सीरियल का बजट 500 करोड़ था जो बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के बजट से भी ज्यादा है। रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र से भी ज्यादा था बजट पोरस का बजट भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र से भी ज्य...