कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- पश्चिमशरीरा में रविवार को टीवी का प्लग लगा रही बालिका करंट की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। अस्पताल ले जाते समय बालिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पश्चिमशरीरा के वार्ड नंबर आठ निवासी राकेश त्रिपाठी की आठ वर्षीय पुत्री पारुल रविवार की दोपहर को करीब तीन बजे घर में टीवी का प्लग लगा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। टीवी को बिजली देने वाला तार कटा हुआ था जिसके छू जाने से उसे करंट लग गया और वह वहीं गिर गई। बालिका की हालत देखकर परिजन उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय बालिका ने दम तोड़ दिया। बालिका की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.