प्रयागराज, मार्च 24 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन सेंटर की ओर से विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल विकसित करने के लिए बिजनेस प्लान प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विभिन्न विभागों से 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 10 टीमों ने फाइनल में अपने आइडिया प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में प्रो. एके सिंघल और राजीव नायर शामिल रहे। मुख्य अतिथि प्रो. एनके शुक्ल ने छात्रों को चुनौतियों से न घबराने की प्रेरणा दी। प्रथम पुरस्कार वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग की टीम हरेंद्र सिंह, सौम्या, सृष्टि, आस्था सिंह, फरहा रईस एवं हरेंद्र सिंहको, द्वितीय पुरस्कार आदर्श विक्रम सिंह एवं संजय प्रजापति को और तृतीय पुरस्कार स्वप्निल गुप्ता एवं प्रियम प्रजापति को प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.