नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार दो हार के बाद चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दूसरा टेस्ट खत्म होते ही सात खिलाड़ियों के साथ-साथ मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच को भी बाहर कर दिया। इस बीच तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम के सदस्यों ने किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक टीम से बाहर किए गए एक खिलाड़ी ने पीसीबी के बर्ताव और अचानक टीम से बाहर किए जाने के विरोध में किंग चार्ल्स से मिलने जाने से साफ इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान सीरीज के लिए दीपदास ने चुनी नई ओपनिंग जोड़ी, मचा सकती है तबाहीपाकिस्तानी खिलाड़ी ने मीटिंग ...