टीम सृजन ने बनाई रेसिंग कार फीनिक्स, सुप्रा एसएई इंडिया में भरेगी रफ्तार
रांची, अगस्त 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा की फॉर्मूला स्टूडेंट टीम 'टीम सृजन' राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 'सुप्रा एसएई इंडिया' में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। झारखंड की इस पहली और सबसे पुरानी फॉर्मूला टीम ने एक साल की कड़ी मेहनत के बाद 'फीनिक्स' नाम की नई फॉर्मूला-स्टाइल रेसिंग कार तैयार की है। यह कार 2 सितंबर से नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के ट्रैक पर अपनी रफ्तार का प्रदर्शन करेगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के इंजीनियरिंग छात्र स्वयं कार डिजाइन और निर्मित कर रेस में भाग लेते हैं।संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश जैन, डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव और एसोसिएट डीन डॉ. डीके उपाध्याय ने टीम कैप्टन प्रांशु और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- बीआईटी मेसरा में चार्ज-एक्स का आयोजन, विजेता सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.