टीम सी ने तीन विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला
सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को टीम सी ने रोमांचक मुकाबले में टीम बी को तीन विकेट से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम सी ने 13.4 ओवर में सात विकेट खोकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम बी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन पूरी टीम 15 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। नमन ने 20 और अभी ने 15 रन बनाए। जवाब में टीम सी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। सोमिल ने चार विकेट लेकर बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया, जबकि सार्थक ने दो विकेट हासिल किए। यह भी पढ़ें- अंडर-12 समर कप : रुक्मणी अकादमी ने एमपीएस की टीम को 61 रन से हराया 100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम सी की ओर से अभिमन्यु ने 23 और मूसा ने 20 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। टीम बी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.