बांदा, अप्रैल 22 -- करतल। सामाजिक संस्था 'टीम संकल्प' ने आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी 17 बच्चों का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज करतल में निःशुल्क दाखिला कराया। संस्था की इस पहल से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संस्था ने बच्चों का कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रवेश कराने के साथ-साथ उनकी पढ़ाई से जुड़ी सभी जरूरी जरूरतों जैसे किताबें, कॉपी, फीस व अन्य खर्च उठाने का संकल्प लिया है। संस्था का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली बच्चे की राह में बाधा न बने। इस मौके पर जीजीआईसी करतल परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी सोली ने टीम संकल्प के प्रयासों की सराहना की। कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में अभय श्रीवास्तव, रुचि खरे, अवधेश सिंह, रेनू सिंह, वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.