भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टीम वी केयर की ओर से जयप्रकाश उद्यान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ दो दर्जन से अधिक अशोक एवं गुलमोहर के पौधे लगाए गए। वहीं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। मौके पर संस्थापक कुश मिश्रा, नितेश, अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी, गोल्डन सिंह, मनोज कुमार, डॉ. सीता भगत, डॉ. ऐश्वर्या, अभिषेक मिश्रा, शशि, अपूर्वा, श्रेया आदि। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद वनिता शाखा ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- पर्यावरण गोष्ठी में लिया पौधे रोपने का संकल्प यह भी पढ़ें- सीएमपी डिग्री कॉलेज में अमलतास के पौधे लगाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...