टीम में जगह बनाने के लिए क्रिकेटरों ने बहाया पसीना
मेरठ, अगस्त 18 -- मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से होने वाली उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए सोमवार को मेरठ में क्रिकेटरों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में आयोजित ट्रायल में अंडर-19 पुरुष तथा अंडर-17 और अंडर-19 महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। करीब 85 क्रिकेटरों ने ट्रायल में भाग लिया। फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों के विभिन्न जिलों में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल हो रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें वेस्ट यूपी, पूर्वांचल पैंथर, रुहेलखंड, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर, ब्रज केसरिया, संगम सुपर किंग्स और सरयू स्ट्राइकर्स शामिल हैं। वेस्ट यूपी टीम के लिए मेरठ और सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों का चयन कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.