संभल, अप्रैल 3 -- उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को चंदौसी स्थित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान (जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) का निरीक्षण किया। यह संस्थान उत्तर रेलवे के सबसे पुराने एवं प्रमुख प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ परिचालन विभाग के प्रमुख आशीष कुमार सिंह, कार्मिक विभाग के प्रमुख अभिषेक ठाकुर, वाणिज्य विभाग की प्रमुख ऋचा शर्मा, संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. अंजू सिंह, छात्रावास अधीक्षक आशुतोष राज तथा सहायक मंडल अभियंता सुभाष सक्सेना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान डीआरएम ने प्रशिक्षुओं से संवाद स्थापित करते हुए एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया और उन्हें ड्यूटी के दौरान सतर्क एवं चुस्त रहने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.