औरैया, मई 20 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक की औरैया मुख्य शाखा में बुधवार को विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक रहे मिथलेश कुमार के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नवागत क्षेत्रीय प्रबंधक कुंदन कुमार का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नवागत क्षेत्रीय प्रबंधक कुंदन कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक देश की सबसे विश्वसनीय बैंकिंग संस्थाओं में से एक है। ग्राहकों को उत्कृष्ट, पारदर्शी एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना बैंक की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए ग्राहकों से बेहतर संबंध स्थापित करें, जिससे बैंक की सेवाओं और सामाजिक विश्वसनीयता को और मजबूत बनाया जा सके। समारोह में मुख्य प्रबंधक ख...