भदोही, मई 2 -- भदोही, संवाददाता।जिले के तीनों तहसीलों में माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भदोही तहसील में डीएम शैलेष कुमार ने फरियाद सुनी। उनके समक्ष आए 36 मामलों में तत्काल टीमों को स्थलीय मुआयना करा सात का निराकरण कराया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम समन्वय बनाकर जमीनी मामलों को निस्तारित करने का काम करें। टीम के लीडर के रूप में एक-एक जनपदीय अधिकारी को नामित करते हुए निर्देशन किया कि टीम लीडर तत्काल उसी दिन प्रकरण का स्थलीय मुआयना करते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराने का काम करें। निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण करने को शिकायतकर्ता से बात करें, मौके पर जाएं, स्पष्ट रूप से आख्या लिखें, कागजी खानापूर्ति न करें। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस पर रोहित को चंद मिनटों में मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.