चंडीगढ़, फरवरी 28 -- पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने भी बरनाला में राहुल गांधी की रैली के साथ चुनावी प्रचार का आगाज कर दिया। बरनाला में मनरेगा मजदूर किसान बचाओ महा रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को लेकर नेताओं को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने मंच से कहा कि मैं पंजाब कांग्रेस पार्टी नेताओं की पूरी टीम, जो यहां पर बैठी है, सबको मैसेज देना चाहता हूं कि काम टीम वर्क से होता है। एक प्लेयर गेम नहीं जीत सकता है। मैं मैसेज देना चाहता हूं कि टीम प्लेयर बनो, वरना रिजर्व में बैठा देंगे। कोई अगर टीम के साथ काम नहीं करेगा और टीम प्लेयर नहीं बनेगा तो उसे मैं और हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सीधा कर देंगे। ये मैसेज सभी के लिए है।अमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.