टीम पीएसएफ का वार्षिक सम्मान समारोह 31 मई को
जमशेदपुर, मई 23 -- प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) अपने 25 वर्षों के सफर को यादगार बनाने के लिए 31 मई को बिष्टूपुर स्थित मिलानी हॉल के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित करेगा। संस्था की स्थापना झारखंड स्थापना दिवस के दिन हुई थी। कार्यक्रम के दौरान झारखंडी वाद्य यंत्र नगाड़ों की गूंज सुनाई देगी। साथ ही आदिवासी महिलाओं का पारंपरिक नृत्य एवं छौ नृत्य समारोह का मुख्य आकर्षण होगा। समारोह में टीम पीएसएफ के साथ वर्ष भर रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली 80 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। पहली बार किसी स्वयंसेवी संस्था द्वारा टाइम बैंक एवं संस्था के सदस्यों और उनके परिवार के लिए इमरजेंसी मेडिकल फंड बैंक की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा संस्था से जुड़े 10 शतकवीर रक्तदाताओं को सम्मान मिलेगा। वहीं, झारखंड में सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.