सिद्धार्थ, फरवरी 27 -- सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष छापामार अभियान चलाया। टीम ने अभियान के दौरान इटवा बाजार, एक खोया, एक पपड़ी व एक नमकीन का नमूना लिया। टीम ने 700 किग्रा पपड़ी एवं 174 किग्रा नमकीन सीज कर दिया। साथ ही 15 किग्रा खोया नष्ट करा दिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, रंजन कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...