काशीपुर, अप्रैल 28 -- काशीपुर, संवाददाता। तीन अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं होने पर प्रशासन की टीम ने पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं एक हेल्थ केयर और क्लीनिक को सील किया गया है। मंगलवार को तहसीलदार पंकज चंदोला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, एफएसओ श्याम सिंह और प्राधिकरण कर्मियों ने संयुक्त रूप से अस्पतालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने अस्पतालों में स्टाफ, फायर, बैठने की व्यवस्था आदि की जांच की। मुरादाबाद रोड स्थित तीन निजी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण सही से होता नहीं पाया गया। साथ ही एक अस्पताल में फायर की अनुमति नहीं मिली। तीनों अस्पतालों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया है। इसके बाद टीम महेशपुरा पहुंची। यहां दो क्लीनिक बिना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.