टीम ने लिया फलाहार के चार नमूने
गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच की। नवरात्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के मामले में निरीक्षण के बाद मूंगफली दाना, सेंधा नमक, साबूदाना, गाय के घी के नमूने लिए गए। नमूनों को राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट फेल आई तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने देवरिया रोड, कुस्मही रोड, एम्स के आसपास और मोहद्दीपुर क्षेत्रों में स्थित मिठाई, किराना और फलाहार की दुकानों का निरीक्षण किया गया। त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य विभाग का यह प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की मिलावटखोरी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.