महाराजगंज, मार्च 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थानाक्षेत्र के नेपाल बार्डर पर आबकारी निरीक्षक और एसएसबी की संयुक्त टीम ने आधी रात में छापा मारकर 990 शीशी नेपाली शराब पकड़ी है। टीम को देखकर तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। टीम बरामद नेपाली शराब और एक बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि भारत नेपाल बार्डर के सीमावर्ती इलाकों में शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए गश्त किया जा रहा था। इसी बीच झुलनीपुर के एसएसबी के जवान आ पहुंचे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बार्डर से सटे बहुआर गांव के लाइन टोला के करीब बार्डर के पिलर संख्या 500 से लगभग 50 मीटर पूरब पगडंडी रास्ते से कुछ लोग नेपाली शराब की खेप भारतीय क्षेत्र में लाने के फिराक में है। सूचना के बाद मौके पर पहुंच छापा मारा...