चित्रकूट, अप्रैल 18 -- चित्रकूट, संवाददाता। मऊ थाना क्षेत्र के बरिया गांव में निजी भूमि पर मिट्टी के अवैध खनन का मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद डीएम के स्तर से गठित चार सदस्यीय कमेटी ने मौके पर जांच की। टीम ने मौके पर अवैध खनन पाया है। फलस्वरुप इसी मामले में अवैध खनन न होने की रिपोर्ट देने वाले खान निरीक्षक कार्रवाई के घेरे में आ गए है। डीएम ने कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर खान निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए निदेशक खनिकर्म को पत्र भेजा है। करही निवासी जितेन्द्र सिंह ने उसकी बरिया में निजी भूमि पर अवैध मिट्टी खनन की शिकायत की थी। उसका कहना था कि वर्ष 2023 में भी शिकायत किया था। जिस पर नायब तहसीलदार ने पहुंचकर जेसीबी व ट्रैक्टर पकड़ा था। थाने में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। पिछले 16 मार्च को फिर शिकायत करने पर जांच ...